हादसा : उदयरामसर की रोही में ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस कर रही है छानबीन

बीकानेरNidarindia.com

गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह रेल की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। गंगाशहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उदयरामसर रोही के समीप रेलवे ट्रेक पर सुरजासर निवासी किशन पुत्र धोलाराम ट्रेन की चपेट में आ गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पर गंगाशहर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल  सहित स्टाफ की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *