बीकानेरNidarindia.com
चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बीछवाल थाने का सामने आया है।

परिवादी इंद्रा कॉलोनी निवासी रतन लाल पुत्र जालाराम सुथार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि चार से छह जुलाई के बीच में उनके बंद घर में घुसकर उसकी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसके अंदर रखे करीब एक लाख रुपए चुराकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





