बीकानेरNidarindia.com
एक पिकअप गाड़ी और एक लाख से ज्यादा रुपए छीनने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध परिवादी झुंझुनू निवासी हाली जीवणनाथ बागेची रोड, लाली बाई बागेची के पीछे रहने वाले पंकज पारीक ने नया शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि प्रदीप सेसवा, महेन्द्र गोदारा, दो-तीन अन्य निवासी सीकर ने परिवादी से १ लाख ४० हजार रुपए और पिकअप गाड़ी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





