बीकानेरNidarindia.com
कार और बीस लाख रुपए लूटने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी करणी नगर निवासी नीरज बंसल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि शोभासर में बड़ी नहर के पुलिया के पास से 20 मई की रात 11 बजे परिवादी का चालक दीपेन्द्र सिंह उर्फ दीपक ओड राजपूत व तीन अन्य लोगों ने उससे 20 लाख रुपए और कार होण्डा डब्लयूआरवी लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





