खेल : बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने बहाया पसीना, मुरली पुरोहित संस्था के तत्वावधान में प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे है भाग... - Nidar India

खेल : बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने बहाया पसीना, मुरली पुरोहित संस्था के तत्वावधान में प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे है भाग…

बीकानेरNidarindia.com मुरली पुरोहित(पान वाले) संस्था के तत्वाधान में लगातार तीसरी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार से डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


आयोजन से जुड़े गोविंद पुरोहित ने बताया की मुरली पान वाला सेवा संस्थान और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बीकानेर के तत्वावधान में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

पहले दिन इनमे हुए मुकाबले…

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 15 गल्र्स मे खुशी कंवर ने अन्नया आचार्य को, अंडर 17 गल्र्स में काव्या स्वामी ने सानिया राव को हराकर फाइनल खिताब जीता। और वही अंडर 11 बॉयज में पार्थ भाखर ने आदित्य आचार्य को हराकर खिताब जीता। अंडर 13 बॉयज में पार्थ महिया तनिष्क शर्मा, अंडर 15 बॉयज में हर्ष स्वामी, गौरव जोशी ने अपने मैच जीतकर फाइनल मेें प्रवेश किया।

आयोजन से जुड़े मानेश्वर व्यास ने बताया की शेष मैच और सीनियर वर्ग के सिंगल्स पुरुष,महिला के मैच शनिवार दोपहर 2 बजे से होंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *