रेलवे : त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत, खातीपुरा-कामाख्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-कामाख्या-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा से राजस्थान सहित मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09711, खातीपुरा-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा  29 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक (05 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को खातीपुरा से 07.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 23.45 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09712, कामाख्या-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल  31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को कामाख्या से 05.00 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 22.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बंगाईगांव जंक्शन, बरपेटा रोड एवं रंगिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 03 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार डिब्बे शामिल हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *