रेलवे : स्टेशनों पर डीआरएम करेंगे जन संवाद, 22 अक्टूबर को होगा आयोजन

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत 22 अक्टूबर  को मंडल विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष ‘रेल जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेल यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्वच्छता संबंधी अपेक्षाओं को जानना तथा रेलवे सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम के तहत बीकानेर, रतनगढ़, श्रीगंगानगर, गोगामेड़ी, लोहारू, हिसार, महेंद्रगढ़, लालगढ़, लूणकरणसर,चरखी दादरी आदि रेलवे स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में रेल जनसंवाद आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और सुधार के सुझावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में डालने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल वातावरण बनाने में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
रेल जनसंवाद के माध्यम से यात्रियों की समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि यात्री सुविधाओं में आवश्यक सुधार के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में 22 अक्टूबर को बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 06 पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना, यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *