बीकानेर : अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष शुक्रवार को आएंगे

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष  राजेन्द्र कुमार नायक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुँचेंगे।

वे दोपहर 4 बजे जिला कलेक्टर एवं सायं 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे। सायं 5:30 बजे वे नापासर में नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

नायक शनिवार को सायं 6:15 बजे राज मंदिर रोड, नंबर 4, इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री  सांगीलाल गहलोत के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।

नायक रविवार प्रातः 9 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सुजानगढ़ पहुंचेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *