क्राइम : नकबजनी के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख के तांबा-पीतल के बर्तन बरामद, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई  

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

कोतवाली थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसे के बर्तन बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण:
पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर को  भगवती कुमार पुत्र  किशनलाल, निवासी गोगागेट के अंदर ने थाने में रिपोर्ट दी कि 04 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे गोगागेट के अंदर बागड़ी भवन के पास स्थित उनकी बंद कोठी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कोठी में रखे 7 से 8 बोरों में भरे पुराने व कीमती कांसा, तांबा और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई:
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज  ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा के विशेष मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस और वृत्ताधिकारी वृत्त नगर  अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली  सविता डाल पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने मात्र 2 दिन में अज्ञात चोरों का पता लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में विष्णु सुथार (25) पुत्र  मानकचंद, निवासी करणी माता मंदिर के पीछे सुथारों का मोहल्ला, चांदमल बाग के पास, पुरानी लाइन,  गंगाशहर, युधिष्ठर मारू (24) पुत्र  महादेव मारू, निवासी विद्या निकेतन स्कूल के पीछे, था, सवाई भार्गव (21) पुत्र  राजेन्द्र कुमार भार्गव, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, रामदेव जी मंदिर के पास,  गंगाशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख रुपये का माल  बरामद किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *