पंचायत चुनाव : सेक्टर अधिकरियों को दिया प्रशिक्षण, चार सौ अधिकारी हुए शामिल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पंचायत राज आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के आडिटोरियम एवं रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) और कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी रीना ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र और निर्भीक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए अपने कार्य दायित्वों का निष्ठा से अनुपालना करने का आह्वान किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी  मनु गर्ग ने एक साथ दो प्रकार के चुनाव होने के कारण प्रशिक्षण की प्रत्येक विधा से परिचित होने की आवश्यकता जताई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं कुलसचिव, राजस्थान पशु विज्ञान व पशु चिकित्सालय विश्वविद्यालय पंकज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सेक्टर ऑफिसर्स मतदान दलों और प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और शांतिपूर्ण व व्यवस्थित मतदान के लिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अतः प्रशिक्षण को पूर्ण सजगता और गंभीरता से ग्रहण किया जाना चाहिए।

सत्र में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा करीब चार सौ अधिकारियों को आचार संहिता, कानून व्यवस्था, वलनरेबल मैपिंग, मॉक पॉल, वास्तविक मतदान, ईवीएम व मतपेटी संचालन और सीलिंग सहित सभी प्रमुख बिंदुओं पर पावर प्वाइंट स्लाइड्स के माध्यम से गहन प्रशिक्षण दिया गया। अंत में ईवीएम मशीनों एवं मतपेटी पर हैंड्स ऑन सत्र का आयोजन हुआ।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में चार चरणों में जिला परिषद/पंचायत समिति के सदस्यों और पंच सरपंच के लिए चुनाव होने हैं।

प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एस एल राठी, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. राजाराम, रवींद्र मनीठिया, गणेश सदारंगानी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *