पांच पुलिस की कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। पांचू पुलिस थाना टीम ने
एक गिरोह बना कर संगठित होकर विद्युत लाइन केबल की चोरी करने वाले गैंग पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण न्यूज क्रीमिनल लाॅ के अनुसार संगठित अपराध की धाराएं जाेड़कर गिरफ्तारी की गई।
आईजी ओमप्रकाश पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और जरनैलसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा के निकट सुपरविजन मे पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा एवं ईश्वर प्रसाद थानाधिकारी पांचू ने मय टीम 04 सितंबर धारा 136 विधुत अधिनियम 2003 पुलिस थाना पांचू में शंकरलाल गोदारा पुत्र स्व. भंवरलाल जाट उम्र 35 साल, निवासी बरसिंहसर और मनोज कुमार पुत्र स्व. मघाराम जाट, उम्र 37 साल निवासी बरसिंहसर को गिरफ्तार किया। पुलिस का गहनता के अनुसंधान जारी है। विधुत लाईन चोरी की घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार शंकरलाल ने अन्य थाना क्षैत्र में भी बिजली केबल चोरी की वारदात करना बताया है। मनोज कुमार के खिलाफ पूर्व मे भी मारपीट से संबंधित 05 प्रकरण दर्ज है। उक्त आरोपी ने एक गैंग बना रखी है गैंग के मुख्य आरोपी शंकरलाल व मनोज कुमार है।
घटना का विवरणः
04 सितंबर को कालूराम पुत्र हीरालाल, उम्र 36 साल, निवासी राजास पीएस नांवा सीटी जिला डीडवाना कुचामन हाल कनिष्ठ अभियंता पलाना ने रिपोर्ट लिखवाई कि 02 अगस्त से पिथरासर रोही में स्थित ढाणिया की एलटी केबल लगातार चोरी हो रही है। सुभाष पुत्र राजाराम की ढाणी से 2.6 किलोमीटर, भजनराम पुत्र रतिराम की ढाणी से 1.5 किलोमीटर व रामकरण पुत्र गणपराम की ढाणी से 1.5 किलोमीटर कुल 5.6 किमी केबल 18.08.2026 तक चोरी हो चुकी है लाईन की चोरीया लगातार बढ़ रही है। जिस पर प्रकरण संख्या 256/2026 दर्ज कर अनुसंधान उम्मेद सउनि के सुपुर्द किया गया।
आसुचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गहनता से अनुसंधान किया तो विद्युत लाइन की केबल की चोरी की वारदात शंकरलाल गोदारा और मनोज कुमार द्वारा करना पाया गया जिस पर उक्त आरोपीगणो को दिनांक 22 सितंबर को गिरफ़तार किया गया, चुकि आरोपी एक गिरोह बना कर संगठित होकर विधुत लाईन की चोरी करते है इसलिए न्यु क्रीमिनल लाॅ के अनुसार संगठित अपराध की धाराएं जोड. कर आरोपीगण को गिरफतार किया गया।
