बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

त्योहारों की सीजन में यात्रीभार को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। खासकर हनुमानगढ़-पटना-हनुमानगढ़ और कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04737, हनुमानगढ़-पटना साप्ताहिक स्पेशल 11.11.26 से 25.11.26 तक (03 ट्रिप) हनुमानगढ़ से प्रत्येक बुधवार को 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.30 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04738, पटना-हनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल 12.11.26 से 26.11.26 तक (03 ट्रिप) पटना से प्रत्येक गुरुवार को 22.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 09.00 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूनकरनसर, लालगढ़, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज (वाया मिर्जापुर), पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 05 द्वितीय शयनयान, 13 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 कोच होंगे।
कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल 19 से
गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल 19.11.26 को कोटा से 21.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल 20.11.26 को रशीदपुर खोरी से 07.15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.30 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसमें 02 एसी डिब्बे, 06 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।





