बीकानेर : दीपावली पर माकूल रहे यातायात व्यवस्था, सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दीपावली के शुभ अवसर पर शहर में शांति, सौहार्द एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (IG) के आदेशानुसार कोटगेट थाना, बीकानेर में सीएलजी (CLG) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने दीपावली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने सभी सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा आमजन को भी यातायात नियमों का पालन करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा शहर में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाने का विश्वास दिलाया।

बैठक में यह हुए शामिल…
विक्रम तिवारी – थाना प्रभारी, कोटगेट थाना,मुकेश बन,पवन गहलोत,वेदप्रकाश अग्रवाल,राजेन्द्र बंजारा,मनीष कुमार,अरविंद सिंह,एडवोकेट  रामनिवास,भवानी गहलोत
रामशरण मिश्रा,विमल गोयल शामिल हुए।

सभी सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की कि दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *