रेलवे : इस यार्ड में होगा तकनीकी कार्य, ट्रेनें रहेगी प्रभावित

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से तोलहणसे यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार-

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी- मैसूरु ट्रेन 21 सितंबर और 05 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली – बल्लारी – गुंतकल – धर्मवरम – बेंगलुरु होकर संचालित होगी। इस दौरान यह रेल दावणगेरे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

2. गाड़ी संख्या 22497, श्रीगंगानगर – तिरुचिरापल्ली  21 सितंबर व 05 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली – बल्लारी – गुंतकल – धर्मवरम – कृष्णराजपुरम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा हरिहर , दावणगेरे , बिरूर, अरसीकेरे , तुमकुरु और बानसवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

3. गाड़ी संख्या 16281, मैसूरू-अजमेर 26 सितंबर को मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग चिकजाजूर-रायदुर्ग-बल्लारी बाईपास-हुब्बली होकर संचालित होगी । परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा दावणगेरे, कोट्टूरू, तुंगभद्रा डैम स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

4. गाड़ी संख्या 14805, यशवन्तपुर-बाडमेर 05 अक्टूबर को यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीरूर-चिकजाजूर-रायदुर्ग-बल्लारी बाईपास-गदग होकर संचालित होगी । परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा दावणगेरे व हुब्बली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

यह ट्रेनें रहेगी रगुलेट…
1. गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 22 सितंबर व 06 अक्टूबर बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 16587, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 25 सितंबर को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 22498, तिरूच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 25 सितंबर को तिरूच्चिराप्पल्ली से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर एक्सप्रेस  27 सितंबर को यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस  01 अक्टूबर को मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 14806, बाडमेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस 08 अक्टूबर को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर एक्सप्रेस  11 अक्टूबर को यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 02 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *