रेलवे : बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान, लोगों को जागरुक भी किया

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज बीकानेर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, गोगामेड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ एवं मंडी डबवाली में विशेष गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्टेशन परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सफाई मशीनों, उपकरणों, प्लांट्स एवं टूल्स की कार्यस्थिति की गहन जांच की गई तथा उनकी सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई।


इस दौरान सभी सफाई कर्मचारियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE Kit) की उपलब्धता एवं उसके समुचित उपयोग को सुनिश्चित किया गया। सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।

अभियान के तहत यात्रियों और रेलकर्मियों को सूखे, गीले, सेनेटरी एवं विशेष श्रेणी के कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरे का उचित पृथक्करण करने के लिए जागरूक किया गया। स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने और कचरे के उचित निस्तारण के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

बीकानेर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत स्टेशनों एवं रेल परिसरों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *