आस्था : जयकारों से गूंजा मंदिर, कोलकाता महानगर में बही भक्ति की सरिता

सुबह निकाली ध्वजा यात्रा, रात को होगी भक्ति संध्या, बाबा रामदेवजी की कथा

काेलकाता, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

लोक देवता बाबा रामदेवजी का आज दशमी महोत्सव मनाया जा रहा है। बीकानेर शहर के मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की कतारें रही। वहीं सुजानदेसर स्थित प्राचीन मंदिर में मेला भरा। जहां पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ है। बाबा की दशमी पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर अरदास की। वहीं भुजिया बाजार, रामदेव पार्क, नथानी सराय के अंदर, जस्सोलाई सहित बाबा रामदेवजी के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रात को कई मंदिरों में भंडारे और जागरण का आयोजन होगा।

कोलकाता में भक्ति की सरिता बही…

महानगर में लोक देवता बाबा रामदेवजी का दशमी महोत्सव पर आज कई स्थानों पर बाबा की पूजा-अर्चना चल रही है। रामदेव बाल मंडल की ओर से रामदेव द्वार, सिंघागढ़ मोड पर स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष महोत्सव चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह विशाल् ध्वजा यात्रा निकाली गई।

इससे पूर्व बाबा का अभिषेक कर पूजा-अर्चना व शृंगार किया गया। आयोजन से जुड़े जेठमल रंगा और बिमल केडिया ने बताया कि रात्रि को  भक्ति संध्या का आयोजन होगा जिसमें बीकानेर के नवीन आचार्य, कोलकाता के इंडिया किंग केयूर-नयन मेहता, ईवा मेहता भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं गायक महेश-राकेश बाबा रामदेवजी की जीवन गाथा(जुमा) का बखान करेगे। आयोजन को लेकर मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। मंगलवार को हवन होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *