बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित - Nidar India

बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक  देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रावत आबादी फाटा बज्जू स्थित मनराज मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 19 अगस्त तक 10 दिनों के लिए, पुराना रोशनी घर रोड के सामने पंवारसर कुंए के पास स्थित रिद्धि सिद्धि मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं आडसर स्थित श्री भवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 4 दिनों के लिए, सेरूणा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 दिनों तक 5 दिनों के लिए, सेरूणा भादू बास स्थित एस.के. हेल्थ केयर का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *