जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।

राजभाषा कार्यन्वयन समिति, जयपुर और महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे के मार्गदर्शन में आज प्रधान कार्यालय में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दी के प्रति जागरुकता बढ़ाना था।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर से संबद्ध केंद्रीय सरकार के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्या.2)जयपुर के सदस्य कार्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कपिल सिंघल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं शिवचरण बैरवा, सचिव नराकास, (कार्यालय -2) जयपुर मौजूद रहें।






