बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सार्दुलगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की समस्याएं सुनने और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए सतत सुनवाई की जा रही है।
अब तक जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्राम पंचायतों तक जनसुनवाईयां आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत दी जा रही है।
Post Views: 7






