जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।

पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर होने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवा रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर 23 जुलाई को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस 22 जुलाई को चंडीगढ से प्रस्थान की है, वह अंकलेश्वर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह अंकलेश्वर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ 23 जुलाई को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अंकलेश्वर से संचालित होगी। अर्थात् यह बान्द्रा टर्मिनस-अंकलेश्वर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर 22 जुलाई को हनुमानगढ से प्रस्थान की है, वह नवसारी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह नवसारी-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ 23 जुलाई को दादर के स्थान पर नवसारी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दादर-नवसारी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस 22 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह नडियाद तक ही सचालित होगी। अर्थात् यह नडियाद-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर 23 जुलाई को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-नडियाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 20693, जोधपुर-बेंगलुरू 23 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर संचालित होगी।






