

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

राजकीय सम्प्रेषण और किशोर गृह बीकानेर से पलायन करने वाले विधि से संघर्षरत बालको में से एक बालिग आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 04 सितंबर को प्रार्थी राजेश चौधरी, उम्र 59 साल निवासी पवनपुरी दक्षिण,हाल परीविक्षा और कारागृह कल्याण अधिकारी बाल अधिकारीता विभाग बीकानेर ने इस संबंध् में रिपोर्ट पेश की।
इस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि 03 सितंबर को रात 11:05 राजकीय सम्प्रेषण एंव किशोर गृह बीकानेर से 06 निरूद्ध शुदा विधि से संघर्षरत बालक पलायन कर गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया गया और तलाश में जुट गई।
वृताधिकारी वृत सदर के सुपरविजन में और रमेश कुमार थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए राजकीय सम्प्रेषण और किशोर गृह बीकानेर से 06 निरूद्ध शुदा विधि से संघर्षरत बालको में से एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य फरार विधि से संघर्षरत बालको व आरोपीयो की तलाश के लिए पुछताछ जारी है । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया बालिग बालक गाजियाबाद, यूपी निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 18 साल 2 माह है।



