बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

रेलवे की ओर से रेल परिचालन में सुधार के लिए जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस का मार्ग के जयपुर एवं फुलेरा स्टेशनों के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस 27.07.2026 से जयपुर स्टेशन से 16.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.25 बजे रवाना होकर मार्ग के कनकपुरा स्टेशन परिवर्तित समय 16.37 बजे आगमन व 16.39 बजे प्रस्थान तथा आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 16.57 बजे आगमन व 16.59 बजे प्रस्थान कर जैसलमेर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.05 बजे पहुंचेगी।
Post Views: 9






