बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की ओर से श्री शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय शीतला गेट और नगर निगम बीकानेर के सहयोग से आज श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में “श्रमदान, सफाई अभियान और वृक्षारोपण” किया गया।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के परिसर को साफ सुथरा रखना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी का जयकारा लगाते हुए बड़े मनोयोग से पार्क परिसर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग दिया।




शांति विद्या निकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश मोदी, सौरभ बजाज तथा विनय सोलंकी के नेतृत्व में 25 छात्रों, निगम के सफाई निरीक्षक रवि चंदेलिया तथा जमादार भगवान दास के नेतृत्व में निगम के 20 कर्मचारियों ने, श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों तथा नियमित आने वाले लोगों ने बढ़-चढ़कर सफाई अभियान में भाग लिया तथा 4 ट्रैक्टर ट्राली कचरा उठाया गया इसके साथ ही साथ समिति के सदस्यों ने पीपल के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण में सहयोग किया। सभी ने श्री लक्ष्मी नाथ जी पार्क में निरंतर सफाई अभियान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विनोद महात्मा, सुमित कोचर, शिव प्रकाश सोनी,मूलचंद पवार,कुंदन सिंह राजपुरोहित, शिवचंद तिवाडी, नरोत्तम आचार्य,कंवरलाल पवार,महेंद्र सोनी,धीरज जैन, शशि मोहन दरगड़,जे पी आचार्य, हरिप्रकाश सोनी, राजकुमार कच्छावा, नरेंद्र शर्मा, गणेश सोनी,मेघराज सोलंकी,किशनलाल सेन, बाबूलाल सोनी, हेमंत शर्मा,प्रकाशवीर सोनी,चेतन सांखला, मगन सोनी एन.डी. खत्री,निर्मल सोनी,कालू वैष्णव, मुरली पवार सुमित आचार्य, तखराज टाक तथा राकेश ने सराहनीय योगदान दिया।







