बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज़।

शहर के विद्युत तंत्र में आवश्यक रखरखाव के चलते मंगलवार 13 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल द्वारा 33 केवी लाइन, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस का कार्य करवाया जाएगा।
विभाग के अनुसार बिजली कटौती का समय इस प्रकार रहेगा –
सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
नरसिंह सागर तालाब रोड के पास सर्वोदय बस्ती, भटियाणी जी मंदिर के पास सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 06:30 बजे से 11:30 बजे तक
फड़ बाजार, गैरसियों का मोहल्ला क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक –
अलख सागर कुएं के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी





