बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


बीते दिनों नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल एक युवक को नया शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 09 जून को परिवादी इरफान चैहान पुत्र कुदरत अली चैहान, उम्र 28 साल, निवासी अरविन्द बाल मंदिर स्कूल के आगे, डीडू सिपाहियो का मौहल्ला ने बताया कि 09 जून को वक्त 12.30 एएम से 01.00 एएम के मोटरसाईकिल से वो मोईन खान के घर के आगे पंहूचा।

तो पुर्व से तैयार घात लगाए बैठे मोईन खान, दानिश व सोईन पुत्र मुख्तयार ने मिलकर प्रार्थी को रोका और रंजीशवश मोईन खान ने जान से मारने के इरादे से प्रार्थी के गर्दन की तरफ चाकु से वार किया व बचाव मे चाकु दाये हाथ से पकड लिया।

जिससे हथेली पर चाकू से कट लग गया व सोईन खान ने प्रार्थी की पीठ पर पीछे से चाकु घोप दिया जिससे सडक पर गिर गया व मोईन खान व साईन खान ने मिलकर चाकुओ से काफी वार किये और दानिश ने लौहे के सरिये से जान से मारने के उददेश्य से कई चोट मारी वगैरा वगैरा पर थाना नयाशहर पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान कोहरसिंह उप निरीक्षक के सुपुर्द किया जाकर अनुसंधान किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की गई।



थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा आरोपीगणा की तलाश की गई। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण की तलाश की गई और मुखबीरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोहिन खान पुत्र मुखत्यार अली, उम्र 21 साल निवासी सोनगिरी कुंआ, कुरेशियान मस्जिद के पीछे को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया गया व आरोपी सोहिन खान से गहनता से अनुसंधान जारी है।
यह टीम रही सक्रिय…
कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर,कोहरसिंह उनि पुलिस थाना नयाशहर अजय कुमार,कपील कुमार हैडकानि,पुरूषोतम हैडकानि, शीशराम हैडकानि,प्रदीप कुमार कानि,प्रहलाद राम कानि,भवानी सिंह कानि शामिल रहे।
अवैध मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार…

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नया शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार किया है। अच्चधिकारियों के निर्देश के बाद अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस रखा है। विशेष अभियान के तहत नवयुवकों का भविष्य बर्बाद होने से रोकने व आमजन में नशा के सेवन को रोकने के लिए मादक पदार्थ तस्करों की चैकिंग व धरपकड की जा रही है।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिह राठौड के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर रोहित चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने आपराधिक घटनाओं व अवैध नशा में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखी।
पुलिस के प्रयास व मुखबीर खास इतला से गणेश फिल्ड से एमडी बेचने सूचना पर आरोपी मनू चैधरी पुत्र गौवर्धन चौधरी, उम्र 20 साल, निवासी वार्ड नम्बर 35 पीछे रानी बाजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02.37 ग्राम एमडी जब्त की। आरोपी मनू चैधरी के खिलाफ अभियोग पंजिबद्ध किया गया। आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।







