पीबीएम में भर्ती प्रसूताओं का मामला, अब दो बार जारी होंगे बुलेटिन - Nidar India

पीबीएम में भर्ती प्रसूताओं का मामला, अब दो बार जारी होंगे बुलेटिन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पीबीएम में भर्ती पांच प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर अब अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात को देखते हुए पीबीएम अधीक्षक बीसी घीया ने पांचों मरीजों संबंध में दो बार बुलिटन जारी करने के आदेश दिए है। इसके अनुसार 05 मरीज जो गायनी विभाग से ट्रांसफार्ड है एवं पोस्ट कोविड आई.सी.यू. में भर्ती हैं।

उन 05 मरीजों का दिन में 02 बार हॉस्पीटल प्रशासन की ओर से बुलेटिन जारी किया जाएगा जिसका समय सुबह 10.00 शाम 8:00 बजे का होगा जिसमें मरीज की जनरल कंडीशन की सूचना हाेगी एवं इस बीच मरीज की कंडीशन में परिवर्तन होता है तो उसकी सूचना से भी समय समय पर अवगत करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि पीबीएम में इन दिनों प्रसूताओं का मामला गरमा गया है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *