भाजपा आईटी विभाग की ओर से किया गया रुद्राभिषेक,


विभाग संयोजक अविनाश जोशी और विधायक जेठानंद व्यास सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी की अगुवाई में गंगेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को रुद्राभिषेक किया गया।



इस दौरान जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की है। आज हमारा देश, दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश वर्ष 2047 विकसित बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के मजबूत नेतृत्व के कारण यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि विभिन्न औषधियों से रुद्राभिषेक, श्रृंगार और महाआरती की गई।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आज हमारा देश सशक्त हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास का क्रम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है।
शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह अपने आप में मिसाल है। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, नवनीत पुरोहित, रामप्रकाश रंगा, महेंद्र छंगाणी, आचार्य गोविंद किराड़ू, आनंद जोशी, सुशील आचार्य, कमल आचार्य, भारती अरोड़ा और देवकिशन मारू सहित लोग मौजूद रहे।







