रेलवे : बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के बीच चलेगा लाइन डालने का कार्य, यह ट्रेनें रहेगी रद्द - Nidar India

रेलवे : बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के बीच चलेगा लाइन डालने का कार्य, यह ट्रेनें रहेगी रद्द

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेे की ओर से बिलासपुर मण्डल के बिलासपुर-चाँपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी लाइन के कार्य के लिए ऑटो सिगनलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

यह ट्रेनें रहेगी रद्द…

गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर ट्रेन 10 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी  13 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार 13 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी 14 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी 14 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर 17 जून को रद्द रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *