रेलवे : महिला कल्याण संगठन ने किया लेवल-1 कार्मिकों का सम्मान - Nidar India

रेलवे : महिला कल्याण संगठन ने किया लेवल-1 कार्मिकों का सम्मान

बीकानेर रेल मंडल पर मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर मण्डल की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ऑफिसर्स क्लब, बीकानेर में लेवल 1 कर्मचारियों के सम्मान में  समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार संगठन की अध्यक्षा  दीप्ति गोविल ने बताया कि रेलवे में विभिन्न विभागों के लेवल- 01 के कर्मचारी पूर्ण रूप से समर्पित होकर परिश्रम करते हुए रेल के पहिये को आगे बढ़ाने का काम करते हैं तथा हम सभी आज के इस अवसर पर इन सभी का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि लेवल 1 के कर्मचारियों को अपनी कठोर मेहनत से अर्जित धन के प्रबंधन के लिए महिला कल्याण संगठन द्वारा Punjab National Bank (PNB) के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें गजेंद्र चौधरी (डीजीएम एवं सर्कल हेड, बीकानेर), राजेश यादव (मुख्य प्रबंधक, मार्केटिंग) आदि अधिकारी शामिल होकर कर्मचारियों को उचित वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

संगठन की उपाध्यक्ष सुषमा यादव ने कहा कि लेवल 1 के कर्मचारी रेलवे की रीढ़ हैं और उ.प.रे.महिला कल्याण संगठन मजदूर दिवस के अवसर पर लेवल 1 के कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *