बीकानेर, जोधपुर, निडर इंडिया न्यूज।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की 2-3 मई को जम्मू में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इसमें कई निर्णय हुए। साथ ही बीकानेर के दिलीप पुरी को जोधपुर प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।




यह घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देशन में की गई। इस अवसर पर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मंच के पालक अधिकारी रुपेश कुमार, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व मंत्री थुप्तेन लुंगरिग, सेवानिवृत्त मेजर जनरल आर. के. शर्मा, मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र कामदार और महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र कामदार ने बताया कि दिलीप पुरी की नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल एवं सुधा आचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि दिलीप पुरी का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं अनुशासित कार्यशैली उन्हें एक सशक्त संगठनकर्ता बनाती है। उनकी नेतृत्व क्षमता एवं जनसंपर्क कौशल के बल पर जोधपुर प्रांत में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति एवं विस्तार मिलेगा।
कार्यक्रम में बीकानेर जिले के युवा जिला अध्यक्ष मुकेश बन सहित सदस्यों ने इस नियक्ति पर खुशी जताते हुए दिलीप पुरी को शुभकनाएं दी।





