बीकानेर : लूणकरणसर को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात - Nidar India

बीकानेर : लूणकरणसर को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मंत्री सुमित गोदारा करोड़ों के कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

मंत्री  गोदारा सुबह 11 बजे अर्जुनसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड के दो कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी लागत क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रुपये है।

गोदारा दोपहर 12 बजे मिठड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे साबनिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ एवं अन्य विकास कार्य 10 लाख रुपये की लागत से, बस स्टैंड का लोकार्पण 5 लाख रुपये की लागत से, ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण 35 लाख रुपये में तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण 7.84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

गोदारा शाम 4 बजे ढाणी छिपलाई में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ व अन्य विकास कार्य 10 लाख रुपये लागत में, एक कक्षा-कक्ष का लोकार्पण 5 लाख रुपये में, शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण 3 लाख रुपये में तथा दो कक्षा-कक्षों के निर्माण का शिलान्यास 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। सायं 5 बजे रानीसर में रानीसर से रामबाग तक 2 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण 66.50 लाख रुपये की लागत से करेंगे।

मंत्री  गोदारा शाम 6:30 बजे महाजन में चक 3 आरबीएम, 172 एल, 172 आर, 196 आर एवं खालों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास 6 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से करेंगे। इस अवसर पर ग्राम विकास चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *