29 अप्रैल को होगा आयोजन, तैयारियां में जुटी मोहल्ला विकास समिति





बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बाबा रामदेव पार्क मोहल्ला विकास समिति एवं नरसिंह मित्र मंडल की ओर से बाबा रामदेव पार्क में 29 अप्रेल को शाम 6 बजे से ‘नरसिंह मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले में पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों ने बताया कि नरसिंह महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

इससे पूर्व आज गुरुवार को महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पोस्टर का विमोचन आनंद व्यास, विष्णु दत्त रंगा, आनंद थानवी, सागर सा पुरोहित, हरि नारायण पुरोहित, केशव स्वामी, गोविंद, कानजी, सुशील हर्ष, महेश व्यास, शंकर ओझा एवं विजय कुमार पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज व्यास ने किया। आयोजन टीम में चिंटू व्यास, वासु व्यास, वंश, रुद्र, सुनील रंगा, एन.डी. रंगा एवं जेठा लाल की सक्रिय भूमिका रही।





