बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





जान लेवा साबित हो रहा चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री जारी है। प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग इसके उपयोग और बिक्री से बाज नहीं आ रहे हैं।
देशनोक थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित मांझे की एक गड़ी और बिक्री की गई राशि 300 रुपए जब्त किए है। पुलिस ने इस मामले में विकास भार्गव नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौैरान सदर बाजार निवासी विकास भार्गव (20 साल) के कब्जे से प्रतिबंधित मांझे की एक गेडी और विक्रय की गई राशि 300 रुपए जब्त की है। पकड़े गए युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गौरतबल है कि बीते दिनों देशनोक निवासी एक बालक की चाइनीज मांझे की चपेट में आने मौत हो गईथी। वहीं बीकानेर में दो दिनों में ही डेढ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद से पुलिस ने सख्ती की है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं।




