बीकानेर : नृसिंह चतुर्दशी को लेकर चाक-चौबंद रहे व्यवस्थाएं, विधायक जेठानंद व्यास ने लिखा नगर निगम और पीडब्लूडी विभाग को पत्र - Nidar India

बीकानेर : नृसिंह चतुर्दशी को लेकर चाक-चौबंद रहे व्यवस्थाएं, विधायक जेठानंद व्यास ने लिखा नगर निगम और पीडब्लूडी विभाग को पत्र

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नृसिंह चतुर्दशी का पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई। यह महोत्सव 30 अप्रेल को मनाया जाएगा। इसको लेकर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने आज नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भी लिखा है। व्यास ने इसके जरिए अवगत कराया है कि नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर लखेटिया चौक, लालाणी व्यासों का चौक, नत्थसर गेट के बाहर, डागा चौक, दुजारियों की गली और जस्सोलाई तलाई के पास सहित कई स्थानों पर नृसिंह महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान यहां मेला भरेगा तथा बड़ी संख्या में शहरवासी एकत्रित होंगे। इसके मद्देनजर उनहोंने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त, पेंचवर्क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा पेयजल एवं सड़क पर छिड़काव के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है।

वहीं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के लिए कहा है। व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इन समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहती है। अतः सभी संबंधित विभाग जनहित को देखते हुए गंभीरता से कार्य करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *