बीकानेर : स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण, नगर के विकास की कामना - Nidar India

बीकानेर : स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण, नगर के विकास की कामना

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नगर स्थापना दिवस के अवसर पर संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से  संचालित श्री सियाणा भैरव पार्क में पौधराेपण कर बीकानेर के चहुमुंखी विकास की कामना की गई। इस अवसर पर उद्योगपति कन्हैयालाल कल्ला ने पौधा रोपित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति विगत 25 साल से आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है। इसी कारण आज भी 75 प्रतिशत आगोर भूमि सुरक्षित रह पाई है। समिति की ओर से संचालित आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में प्रत्येक बीकानेरवासी को सहयोग करना चाहिए।


संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक मदन मोहन छंगाणी ने बताया कि समिति खेलकूदऔर वृक्षारोपण के माध्यम से आगोर भूमि को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है और इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

सम्पूर्ण आगोर परिसर में नीम पीपल,बड़,खेजड़ी,बिल्व पत्र,रोहिडा आदि कई किस्मों के सैकड़ो की संख्या में वृक्ष लगाए गए हैं। लाल फौज के वरिष्ठ सदस्य गणेश ओझा चौथानी ने कहा कि लाल फौज संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कार्यों की सराहना करती है और आगोर समिति की हर संभव सहायता करेगी।

इस अवसर पर शिक्षाविद पण्डित नंदलाल छंगाणी, डूंगर महाविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक हुकम चंद ओझा,शिक्षाविद एवं साहित्यकार आनंद कुमार व्यास, प्रसार भारती के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार रंगा, बबला महाराज जोशी, राजेंद्र ओझा,श्याम ओझा, गवरजा मंडल सदस्य मूल चंद छंगाणी, नवरतन चूरा,ओम प्रकाश चूरा, रामेश्वर ब्राह्मण, गोपाल दास छंगाणी, चोरू लाल भादानी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। इस मौके पर पूजन का कार्य पंड़ित परमेश्वर ओझा ने करवाया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *