बीकानेर : देहात भाजपा की जिला कार्यसमिति की घोषणा - Nidar India

बीकानेर : देहात भाजपा की जिला कार्यसमिति की घोषणा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
बीकानेर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संतुलन और सामंजस्य को ध्यान में रखते हुए कुल 91 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।

इस कार्यसमिति में सांसद, विधायक, बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष व सदस्य, प्रधान, चेयरमैन, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा यह कार्यसमिति संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *