आस्था : माखन भोग में होगी 27 दिसंबर से कृष्ण कथा, पोस्टर का हुआ विमोचन - Nidar India

आस्था : माखन भोग में होगी 27 दिसंबर से कृष्ण कथा, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से माखन में भोग में 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम को लेकर संस्था के स्वमी  प्रेमप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि माखन भोग में दोपहर 1 से 4 बजे तक कथा का वाचन साध्वी जयंती भारती करेंगी।

उन्होंने बताया कि कथा से एक दिन पहले डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें  बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकिर निकलेगी। कथा वाले दिन पहले पूजन होगा। संस्थान की  गोपिका ने बताया कि श्री कृष्ण भगवान की अलौकिक लीलाओं को प्रेरणादायक कथा प्रसंग एवं सुमधुर भजनों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान बुधवार को नरसिंह मेहता प्रसंग,गुरुवार को कृष्ण जन्म प्रसंग, शुक्रवार को द्रोपदी प्रसंग,शनिवार को नामदेव प्रसंग व रविवार को समापन पर रुक्मणि प्रसंग की व्याख्या होगी।  गीतिका बहन ने बताया कि संस्थान की ओर से अन्र्तदृष्टी अभियान के तहत इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन नेत्रहीन व दिव्यांग जनों के लिये किये जाते रहे है।

पोस्टर का विमोचन
सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर स्वामी प्रेमप्रकाशानंद महाराज,गीतिका बहन,कंचन मुक्ता भारती,उद्योगपत्ति सुभाष मित्तल,महेन्द्र पंचारिया,राधा पारीक भी मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *