बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर रोहित गोदारा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि पूर्व में गंगाशहर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा सिंथल निवासी रोहित ढोली को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी और अन्य के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के प्रावधानों के तहत प्रकरण दज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
पूर्व में भी रोहित ढोली को पुलिस थाना गंगाशहर में Arms एक्ट में गिरफ़्तार किया गया था , गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ व तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है।
Post Views: 151






