रेलवे : बीकानेर पूर्व स्टेशन पर डाली जाएगी अतिरिक्त लाइन, रहेगा रेल यातायात प्रभावित - Nidar India

रेलवे : बीकानेर पूर्व स्टेशन पर डाली जाएगी अतिरिक्त लाइन, रहेगा रेल यातायात प्रभावित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल पर बीकानेर-रतनगढ़ रेलखण्ड के मध्य स्थित बीकानेर पूर्व स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 74856, रतनगढ-बीकानेर ट्रेन  20 से 29 मार्च तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74855, बीकानेर-रतनगढ 21 मार्च से 30 मार्च तक (10 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 21 मार्च से 30 मार्च तक (10 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह गाढ़वाला-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 74831, बीकानेर-चूरू एक्सप्रेस 21 से 30 मार्च तक (10 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह बीकानेर- गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर 21 से 29 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह गाढ़वाला-बीकानेर के मध्य पश्चिम रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी ट्रेन 21 से 29 मार्च तक (09 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह बीकानेर-गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14832, चूरू-बीकानेर 21 से 29 मार्च तक (09 ट्रिप) चूरू से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा गाढ़वाला -बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार 21 से 29 मार्च तक (09 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *