बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




जिले में सट्टेबाज बेखौफ होकर करोड़ों के दाव लगा रहे हैं। इन पर नकेल कसने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। आज श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारत बनाम न्यूजीलैण्ड क्रिकेट मैच पर 02 करोड 95 लाख रूपये का सट्टा करते एक बड़े सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के मैच पर ऑनलाईन सट्टा करते हुए मौके से पकडा और पांच मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए है।
पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर के आदेशानुसार एवं निकेत पारीक वृताधिकारी वृत श्रीडूंगरगढ़ के निकटतम सुपरविजन श्री डूंगरगढ़ जितेन्द्र कुमार पुनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर लॉकल एंव स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए रामावतार सउनि मय इन्द्रचन्द कानि, कमल किशोर, लेखराम कानि., डीआर के टीम ने चैपियन ट्राफी के दौरान भारत बनाम न्यूजीलैण्ड क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगाते हुए दीपकसिहं पुत्र धनदेवसिहं राजपुत, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालूबास दबोचा है। इसके कब्जे से पांच मोबाइल जब्त किए गये, जिनमें 02 करोड 95 लाख 5 हजार 805 रूपये का क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन खाईवाली और लगाईवाली करने का हिसाब मिला। जिस पर अभियोग दर्ज किया गया। इस पर अनुसंधान थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ जितेन्द्र कुमार कर रहे हैं।





