बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नोखा के मुकाम में भरने वाले  जम्भेश्वर मेले को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए  यह ट्रेन सिरसा-नोखा-सिरसा के बीच एक अक्टूबर को चलाई जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04709, सिरसा-नोखा मेला स्पेशल  01 अक्टूबर को सिरसा से  07:40 बजे रवाना होकर 02 अक्टूबर को 05.40 बजे नोखा पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04710, नोखा-सिरसा मेला स्पेशल 03 अक्टूबर को नोखा से 08.45 बजे रवाना होकर 6:45 बजे सिरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में डींग, भट्टू, मंडी आदमपुर, जाखोदखेड़ा, हिसार, चारौड, सिवानी, झुम्पा, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ व बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *