बीकानेरNidarindia.com
राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकंडरी एज्यूकेशन की 12 वीं कक्षा के विज्ञान संकाय का परिणाम आज घोषित हुआ। इसमें इस बार बेटियों ने बाजी मारी है।

राजकीय मोहता मूलचंद माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनू बोहरा ने 88.60 अंक अर्जित कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। सोनू के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। सोनू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल अध्यापकों, परिजनों को दिया है।




