बीकानेरNidarindia.com
नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने के दो आरोपियों को शेरुणा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार १६ मई को पूनरासर निवासी परिवादी तारनाथ ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तारनाथ ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि हिसार, हरियाणा निवासी अजय और मुकेश उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान राजकुमार सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल श्योराण, उप पुलिस अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसके बाद थानाधिकारी पवन शर्मा के सान्निध्य में अनुसंधान अधिकारी राजकुमार ने टीम के साथ अपह्ता नाबालिग को दस्तयाब किया। साथ ही आज अजय कुमार मेघवाल और मुकेश कुमार मेघवाल, निवासी अग्रराहा मोड, हिसार को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *