बीकानेरNidaridarindia.com
ख्यातिनाम भागवताचार्य डॉ.गोपाल नारायण व्यास की तीन पुस्तकों का विमोचन आज मुरली मनोहर धोरा पर हुआ। व्यास की नव प्रकाशित भागवत सुबोध रसमंजरी के तृतीय संस्करण, ज्योतिष विषय पर आधारित पंचस्वरा और वासुदेवसप्तशती पुस्तकों का विमोचन महाराज रामानंदीय वैष्णव परंपरान्तर्गत श्रीमद्जगदगुरु मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य ने किया।

व्यास के अनुसार श्रीमद् भागवत सुबोधरसमंजरी में जगद्गुरु वल्लभाचार्य की सुबोधिनी टीका का सरल अनुवाद प्रस्तुत किया गया है। वासुदेव सप्तशती पुस्तक में लौकिक कष्ट निवारणार्थ भगवान वासुदेव की उपासना का विवेचन किया गया है।


पंचस्वरा में आयुनिर्णय और बालारिष्ट की विवेचना की गई है। इस मौके पर डॉ. बी.डी.कल्ला, पंडित राजेन्द्र किराडू, विमल किराडू,पंडित उपेन्द्र नारायण, दीपक नारायण, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।





