बीकानेरNidarindia.com
पूगल रोड स्थित ऊन मंड़ी परिसर में सूनी जगह पर एक विकसित भ्रूण मृत मिला है। इस संबंध में बंगला नगर निवासी राणाराम चौधरी ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि मंडी के दीवार के अंदर मैदान में सूनी जगह पर 19 अक्टूबर को एक नवजात शिशु का पूर्ण विकसित भ्रूण मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच सहायक उपनिरीक्ष फुसाराम को सौंपी है।






