बीकानेरNidarindia.com
ईमानदारी अभी जिन्दा है। इसकी ताजी मिसाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी में स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर देखने को मिली। जहां पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए जलदाय विभाग के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता को उनका लेपटॉप लौटा दिया। असल में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत अभियंता ़़ऋषि कुमार तंवर पांच अक्टूबर को अपना लेपटॉप मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित बैंक के एटीएम में भूल गए थे। उस पर सुरक्षाकर्मी सुरेन्द्र सिंह बीका की नजर गई तो उसने लैपटॉप को सुरक्षित रख दिया। तंवर को जब याद आया कि वो अपना लैपटॉप भूल आए है, तो वो इधर.उधर खौजने के लिए निकले। इस दौरान वे एटीएम में एक बार फिर से गए तो गार्ड ने उन्हें लैपटॉप सुरक्षित लौटा दिया। तंवर ने सुरक्षाकर्मी की प्रशंसा की।





