बीकानेरNidarindia.com मारपीट कर जबरन अपहरण करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी चौधरी कॉलोनी निवासी राधेश्याम पुत्र रामेश्वरलाल ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि 23 जुलाई को सुबह 10 बजे वो घर से दुकान का सामन लेने के लिए जा रहा था, तो उस समय रोड न.८, चौधरी कॉलोनी मूें दिनेश ज्याणी, सुनिल ज्याणी, सीताराम जाट, लालचंद उर्फ मनोज, मदनलाल जाट, सुधीर ज्याणी और अमित बिश्नोई दो-तीन अन्य ने परिवादी राधेश्याम और लालचंद से मारपीट की। आरोप है कि लालचंद को जान से मारने की नियत से हथियार के बल पर जबरदस्ती अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानधिकारी चंदन प्रकाश को सौंपी है।





