शराब और कंटेनर की कीमत करीब 72 लाख रुपये, पंजाब से जोधपुर ले जाई जा रही थी शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
महाजन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर जयपुर के पास से 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बियर से भरा कंटेनर जब्त किया है। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई का विवरण – ओमप्रकाश,महानिरीक्षक पुलिस, मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक और बनवारीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार और रणवीर सिंह सांई, वृताधिकारी लूणकरणसर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी भजनलाल पु.नि. के नेतृत्व में टीम नेअवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर कंटेनर को रोका। तलाशी में उसमें 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बियर भरी हुई मिली। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब पंजाब से जोधपुर की तरफ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को जब्त कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी भजनलाल पुलिस निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने इस मामले में अकबर खां पुत्र गुलाब खां तेली, उम्र 20 साल निवासी, नेतराड़, पीएस चौहटन, नाथाराम पुत्र नेहरुराम भील,उम्र 21 साल निवासी, कापराड, पीएस चौहटन जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।





