बीकानेरNidarinida.com ट्रक चालक की लापरवाही से एक वाहन चालक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई शर्मा कॉलोनी, रानी बाजार निवासी परिवादी संतोखसिंह ने मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को पूगल रोड मोड पर रीको करणीनगर में अज्ञात ट्रक चालक ने अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक बिना पार्किंग लाइट चालू किए ही रोड पर खड़ा कर दिया, जिससे परिवादी के भाई के वाहन की टक्कर हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।






