बीकानेरNidarindia.com जसरासर थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी बेरासर निवासी मुन्नीराम पुत्र रामलाल जाट का आरोप है कि उसको जान से मारने की नियत से बड़ी संख्या में आए लोगों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उसके पुत्रों और भाई के पुत्रों के पीछे गाडिय़ां दौड़ाई व जान से मारने की धममियां दी और फायर किए।

पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें मुकेश ऊर्फ मुकनाराम, शंकरलाल, सुखराम रामकिशन, देवीलाल, हरिराम, हरीकिशन, बद्रीराम, मूलाराम, भंवरलाल, धर्माराम, महेन्द्र, पप्पूराम, महावीर, श्रवणराम, भागीरथ, कालूराम, आसुराम, सीताराम, मोहनलाल, तोलाराम, आदुराम, अशोक, गोपाल राम नामजद है।






